DAV PUBLIC SCHOOL, Ballabhgarh

The School is Affiliated to Central Board of Secondary Education, New Delhi.

Event Detail  
डीएवी बल्लभगढ़ में वेदप्रचार कार्यक्रम आयोजित किया गया
Event Start Date : 14/09/2022 Event End Date 14/09/2022

आज आर्य समाज डीएवी पब्लिक स्कूल बल्लभगढ़ द्वारा आर्य समाज सेवा सदन बल्लभगढ़ के माध्यम से वेदप्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आर्य जगत् के मूर्धन्य वैदिक विद्वान् आचार्य महावीर मुमुक्षु (उत्तर प्रदेश) ने ओजस्वी सारगर्भित उपदेश देते कहा कि आध्यात्म को जानकर जीवन की दिशा बदल जाती है, अत: जीवन को सच्चा सुख-शान्ति,आनन्द से भरने लिए भौतिकता की अपेक्षा आधात्मिकता को अधिक महत्त्व देवें | आर्य समाज की ख्याति प्राप्त भजनोपदेशिका श्रीमति अमृता आर्या जी (दिल्ली) एवं युवा आर्य गायक श्री सतीश सत्यम जी  ने सुमधुर गीतों द्वारा प्रेरणादायक वैदिक धर्मोपदेश दिया | विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नमिता शर्मा ने सभी विद्वानों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया एवं आर्य महानुभावों का धन्यवाद किया | मंच संचालन धर्माचार्य श्री जयपाल शास्त्री ने किया | इस अवसर पर स्वामी जगत मुनि जी, श्री नन्दलाल कालड़ा जी पूर्व प्रधान आर्य समाज चावला कलौनी,श्री रघुवीर शास्त्री जी प्रधान आर्य समाज सेवा सदन,श्री जितेन्द्र आर्य जी, रामचन्द्र आर्य जी,जगदीश विरमानी जी,राम अवतार आर्य जी, संजय आर्य जी, उषा कालड़ा जी, देवकीनन्दन शर्मा जी आदि गणमान्य आर्य महानुभावों की गरिमामय उपस्थिति रही |  

 

 

 
 
Contact Us ↓
 


DAV PUBLIC SCHOOL
Opposite Milk Plant, Ballabhgarh
Faridabad-121004
Haryana, India
Ph.No- 0129-2241755, 2249642

 


Like Us on:
     
Location Map ↓